फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचा कोई बिल जमा कराने, तलहेड़ी खुर्द गांव की बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। तलहेड़ी खुर्द गांव में लगाए गए विद्युत निगम के शिविर में कोई भी उपभोक्ता बिल जमा कराने के लिए नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए अधिकारियों ने पूरे गांव की बिजली काट दी। साथ ही अधिकारियों ने चेतावनी दी जब तक बकाया जमा नहीं किया जाएगा गांव की बिजली भी चालू नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आदेशानुसार विद्युत निगम की ओर से तलहेड़ी खुर्द गांव में बकाया वसूली के लिए कैंप लगाया गया था। लेकिन दोपहर बाद तक कोई भी उपभोक्ता बिल जमा कराने के लिए नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए निगम के अवर अभियंता सत्यप्रकाश ने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद पूरे गांव की बिजली काट दी। इतना ही नहीं उन्होंने ग्रामीणों को चेतावनी भी दी कि जब तक बकाया वसूली नहीं की जाएगी तब तक गांव की बिजली चालू नहीं की जाएगी। अवर अभियंता सत्यप्रकाश का कहना है कि तलहेड़ी खुर्द गांव में निगम का करीब 26 लाख रुपये बकाया है। बार बार चेतावनी देने के बाद भी किसी भी व्यक्ति न तो घरेलू ओर न ही नलकूप के बिल जमा कराए। मंगलवार को सहूलियत के लिए कैंप लगाया गया था। लेकिन वहां भी कोई ग्रामीण बिल जमा करने के लिए नहीं पहुंचा। उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद पूरे गांव की बिजली काट दी गई। उधर, गांव की बिजली गुल होने से ग्रामीणों में निगम के प्रति भारी रोष बना हुआ है। उनका कहना है कि अधिकांश लोग बिल जमा करते हैं, कुछेक लोगों की गलती की सजा पूरे गांव को नहीं दी जा सकती। उन्होंने उच्चाधिकारियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति चालू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें