फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने में सुस्त पड़ा एसडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने में सुस्त पड़ा एसडीए
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों का काटा जाना धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि जिन अवैध कॉलोनियों को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया था। उन पर भी कार्रवाई करने की अभियान सुस्त पड़ चुका है। हालात ऐसे हैं मानो शहर में कोई विकास प्राधिकरण ही न हो।
विज्ञापन

बेहट रोड, शकलापुरी रोड, जनता रोड, देहरादून रोड, दिल्ली रोड, टपरी रोड, अंबाला रोड, नकुड़ और गंगोह रोड आदि पर अवैध कॉलोनियों का काटा जाना जारी है। शंकलापुरी रोड पर एक साथ दो कॉलोनियां काटी जा रही हैं, जिसमें बड़ी संख्या में प्लॉट बिक भी चुके हैं और लोगों ने निर्माण कार्य तक शुरू करा दिए हैं। मगर सब कुछ पता होने के बावजूद प्राधिकरण के अधिकारी कार्रवाई करने को राजी नहीं हैं। शहर में ही कोर्ट रोड और हकीकतनगर में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण जारी हैं, जिनकी जानबूझकर अनदेखी की जा रही है। इतना ही नहीं, करीब दो महीने पहले अवैध कॉलोनियों को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया था। इन कॉलोनियों में से कुछ पर कार्रवाई कर इतिश्री कर दी गई। पिछले करीब 15 दिन से किसी अवैध निर्माण या कॉलोनी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, वीसी मनोज कुमार ने बताया कि जिन अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया गया था उन पर कार्रवाई की गई है। जिन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई न होने की बात कही जा रही है उनकी डेट लगी हुई है। यदि वह शर्तों को पूरा नहीं करते हैं तो कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें