देवी बाला सुंदरी मेला 29 मार्च से
चिलकाना। देवी बाला सुंदरी मेला 29 मार्च से 3 अप्रैल तक होगा। मुख्य मेला चतुर्दशी 30 मार्च बृहस्पतिवार को होगा।
मेला प्रबंध समिति की बैठक में मेला प्रबंधक पवन कुमार सिंघल ने कहा कि मेले में इस वर्ष दंगल, सर्कस, मौत का कुआं, हिंडोला आदि मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था की गई है। चौदस के दिन प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला लगातार खुली रहेगी। मेले में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस, स्काऊट के साथ-साथ स्वयं सेवकों की सहायता ली जाएगी। उन्होंने कहा कि छह दिन चलने वाले मेले का समापन तीन अप्रैल की रात्रि में एक भव्य समारोह में होगा। समापन के दिन मेले में सहयोग देने वालों के साथ-साथ उत्कृष्ट रूप से दुकान सजाने वाले दुकानदारों को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में राजीव कुमार सिंघल, बालकृष्ण शर्मा, राकेश जैन, गौतम देव, नरेश सिंघल, सन्तोष कुमार अग्रवाल, पवन कुमार, लाला कुसुम चन्द, गौरी शंकर मित्तल आदि थे।