फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छक्के मारकर संभाल पावर टीम ने लहराया जीत का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संभाल परिवार द्वारा संभाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आठ टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेले गए। दो छक्के मारकर संभाल पॉवर टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित सिटी स्टार फार्म हाउस पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मेयर संजीव वालिया और पूर्व विधायक राजीव गुंबर ले किया और टीमों का परिचय प्राप्त कर जीत के लिए शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात संभाल इलेवन, संभाल रायल, संभाल रॉकर्स, संभाल लायन, संभाल किंग, संभाल राइडर्स, संभाल टाइगर्स, संभाल पावर टीमों के बीच मैच खेल गए। फाइनल मैच संभाल इलेवन और संभाल पावर के टीम के बीच हुआ। संभाल इलेवन ने बैटिंग करते हुए छह ओवर में 50 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए संभाल पावर टीम ने अंतिम दो गेंदों पर दो छक्के मारकर मैच जीत लिया। संयोजक दलीप अरोड़ा, संस्थापक केएल अरोड़ा, राजकुमार मक्कड़, अजय रसवंत, संजीव शर्मा, गिरीश सेठी, विनय मक्कड़, सचिन गुंबर, सुपनीत सिंह, संजय अरोड़ा, सोनू बजाज, प्रवीण आहुजा, राजेंद्र सिंह, भारत खन्ना, रोहित वाधवा, पंकज धमीजा, मीनू ठकराल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें