फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी के कार्यक्रम में शामिल होने को जमीयत अध्यक्ष अरशद मदनी को मिला न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात कर उन्हें सहारनपुर में 18 फरवरी (आज) होने वाले भीम आर्मी के कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के आवास पर पहुंचे विनय रतन सिंह ने उन्हें सहारनपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली। इस दौरान विनय रतन सिंह ने कहा कि देश में पूरी तरीके से लोकतंत्र को स्थापित कराकर संविधान को लागू कराना और दलित मुस्लिमों को उनका हक दिलाना भीम आर्मी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों और दलितों को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि देश में शांति चाहने वाले लोग एक मंच पर आए ताकि असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। विनय रतन ने कहा कि सहारनपुर में होने वाले कार्यक्रम में इन्हीं सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें