फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर रही आधे शहर की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर बिजली की लाइनों के शिफ्टिंग का कार्य कराए जाने के चलते कोर्ट रोड से हसनपुर तक के क्षेत्र की बिजली सप्लाई दिन भर ठप रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की प्रक्रिया के तहत मंडलायुक्त के निर्देश के बाद विद्युत निगम ने बृहस्पतिवार को लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को हसनपुर से लेकर कोर्ट रोड तक की बिजली की लाइनों को पीछे शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई। सड़क को चौड़ी किए जाने के तहत विद्युत निगम द्वारा की बिजली की लाइनों को शिफ्ट किए जाने की कार्रवाई के चलते सुबह 11 बजे ही हकीकत नगर बिजलीघर एवं आईटीआई बिजलीघर से जुड़े दो दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। कोर्ट रोड पुल से दिल्ली रोड की तरफ के किसी भी मोहल्ले में बिजली की सप्लाई न होने से लोग परेशान हो गए। शाम 4 बजे तक लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य चलता रहा। बिना किसी सूचना के अचानक विद्युत निगम द्वारा कराई गई विद्युत आपूर्ति ठप रहने से शहर में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। इस संबंध में अधिशासी अभियंता एके वर्मा का कहना है कि बिजली की लाइनों को पीछे शिफ्ट किया जा रहा है। जिस कारण सप्लाई बाधित रही है। अभी कुछ दिन और काम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें