फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग से दूर होते हैं पाप : नर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्संग से दूर होते हैं पाप : नर सिंह
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। रजापुर नौगांवा स्थित शिव मंदिर का 21वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रात्रि में विशाल भंडारा एवं संतों द्वारा प्रवचन किया गया ।
कार्यक्रम में संत सद्गुरु नर सिंह जी महाराज ने कहा कि सत्संग एक गंगा के समान है, जिस तरह से व्यक्ति गंगा में स्नान करके सभी पापों से मुक्त हो जाता है। उसी प्रकार से मनुष्य सत्संग से मनुष्य सभी पुण्य कर्म प्राप्त कर लेता है। हम सभी को संतों के संपर्क में रहकर उनकी ओजमयी वाणी से प्राप्त वचनों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। ठाकुर रणवीर सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी का ध्यान सत्संग की ओर न होकर संसार के भौतिक सुख-साधनों की ओर है। यही चिंता का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सांसारिक कार्यों के साथ ही वे आध्यात्म की ओर भी जाएं। कुछ समय ईश्वर की भक्ति को भी दें। आचार्य श्री सत्यानंद जी महाराज और श्री सुबोध सिंह आदि ने भी प्रवचन कर भक्ति की शक्ति का वर्णन सुनाया गया। इस अवसर पर शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष सतीश चौहान, मुकेश चौहान, राजवीर सिंह चौहान, अश्वनी चौहान, विनोद चौहान, मंदिर के पुजारी पंड़ित माधव चंद्र झा, दिनेश चौहान, सुरेश सिंह ,बहन रेखा, दिनेश गुप्ता, नीटू गुप्ता, योगेश गुप्ता, महेश गुप्ता, सत्यपाल चौहान, बलबीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें