फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट एवं गाइड शिविर का हैरतअंगेज प्रदर्शन के साथ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड द्वारा आयोजित शिविर का समापन साहसिक कार्यों के प्रदर्शन और पुरस्कार वितरण के साथ हो गया।
विज्ञापन

स्काउट शिविर के समापन पर एसएसआई प्रेम प्रकाष शर्मा ने कहा कि स्काउट एवं गाइड को नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा का कार्य करना चाहिए। आपदा और संकट ग्रस्त लोगों की सहायता करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट एवं गाइड को बधाई दी। शिविर में टेंट बनाने में आर्यन और शिवम के दल को प्रथम, नावेद और देव के दल को द्वितीय एवं विकसित एवं शिवा के दल को तृतीय स्थान मिला। गाइड में टेंट में युक्ति एवं तेजस्वी को प्रथम, झलक एवं अंशिका के दल को द्वितीय, मानसी एवं मुस्कान को तृतीय स्थान मिला। फिजिकल गतिविधि में शिवम एवं हनी को प्रथम, इकरा एवं रिया को द्वितीय और आदित्य के दल को तृतीय स्थान मिला। शिविर में बच्चों को टेंट बनाना, रस्से से पुल, बनाना, गांठें बांधना, बिना बर्तन भोजन बनाना सहित अनेक तरह की जानकारी दी गई। स्काउट एवं गाइड को समाज सेवा की प्रतिज्ञा के साथ शिविर का समापन हुआ। इस दौरान बिजेंद्र कौशिक, श्याम कुमार सैनी, नावेद अली, विकास सैनी, मिनाक्षी वर्मा, मीनाक्षी रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें