फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ अफ्रीका में रोशन किया सहारनपुर का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका में रोशन किया सहारनपुर का नाम
विज्ञापन

सहारनपुर। साउथ अफ्रीका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सहारनपुर के कपिल चौधरी ने रजत पदक जीतकर देश, प्रदेश और सहारनपुर का नाम रोशन किया है। लौटने पर पहले रेलवे स्टेशन और उसके बाद गांव में कपिल का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कपिल चौधरी गांव बांदूखेड़ी के रहने वाले हैं, जिनके पिता श्रीपाल पेशे से किसान हैं। साउथ अफ्रीका में हुई प्रतियोगिता में कपिल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रजत पदक जीता है। इससे पहले कपिल पांच बार राज्य स्तर पर चैंपियन रह चुका है। इसके अलावा तुर्की और नार्वे में हुई प्रतियोगिताओं में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा। अफ्रीका से लौटने के बाद वह सोमवार को ट्रेन से सहारनपुर पहुंचा। रेलवे स्टेशन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश चौधरी के नेतृत्व में गुर्जर समाज के लोगों ने कपिल का स्वागत किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मलिक भी अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। मलिक ने कहा कि वह 27 दिसंबर को बीडीएम स्कूल में कपिल के सम्मान में एक समारोह का आयोजन करेंगे। इस दौरान पंकज, अतुल, राजकुमार, यशदीप, मांगेराम, प्रमोद, अनिल, मनोज, नितिन, पप्पू, श्रवण, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें