फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरमहाविद्यालय जिमनास्टिक महिला पुरुष प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय जिमनास्टिक महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय गुर्जर प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चौधरी देवराज ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी छात्र-छात्राओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

दो दिवसीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में सीसीएस यूनिवर्सिटी से संबद्ध सात महाविद्यालय की टीमों के छात्रा-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें एनसीपी नोएडा, एसडीजीपी कालेज मुजफ्फरनगर, एसपीसी कालेज बागपत, एचएलएम कालेज गाजियाबाद, एसआरएमसी कालेज मुजफ्फरनगर आदि शामिल हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कालेज के प्राचार्य डा. चमन सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आह्वान करते हुए कहा कि वह खेल को खेल भावना के साथ खेले। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे कोई भी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है। इस मौके पर चौधरी तेज सिंह सचिव, प्रधान जसबीर, कृष्ण कुमार, रीमा वालिया, पीसी मौर्या के अलावा क्रीड़ा अध्यक्ष आरके भाटी, कार्यक्रम आयोजक बीएस राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें