फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीम फात्मा ने ली नानौता चेयरमैन पद की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नसीम फात्मा ने ली नानौता चेयरमैन पद की शपथ
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। मंगलवार को नानौता की नवनिर्वाचित चेयरमैन नसीम फात्मा को एसडीएम रामपुर मनिहारान राकेश कुमार गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरमैन ने सभी सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। चेयरमैन ने बिना किसी भेदभाव के नगर के संर्वागिण विकास का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में नसीम फात्मा ने कहा कि नगर की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सभासदों वार्ड 1 से मोनी, वार्ड 2 से सन्नी सैनी, वार्ड 3 से पूनम, वार्ड 4 से अभिजीत सिंह उर्फ सन्नी राणा, वार्ड 5 से हाजी अब्बास चौधरी, वार्ड 6 से गुलफाम राव, वार्ड 7 से शादाब खान, वार्ड 8 से शहजाद राव, वार्ड एक से अशोक राणा, वार्ड 10 से हाशिम चौधरी, वार्ड 11 से नसरीन सिद्दीकी, वार्ड 12 से जिया बानो और वार्ड 13 से रिहाना परवीन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह का संचालन बसपा नेता जगपाल सिंह ने किया। इस दौरान मोहम्मद शब्बर हुसैन, हुसैन बुंदू, मौलवी जिकरिया सिद्दीकी, मौलवी सदाकत खान, सईद खान, अब्बास जैदी, सरफराज अख्तर, राशिद मलिक, शकील मलिक, सलमान मलिक, शाहिद खान, कालू, नवेद अख्तर, बबली, पूर्व प्रधान शाहनवाज अख्तर, पूर्व प्रधान नईम खान, शाह अब्बास जैदी, आजम हुसैन, इकबाल पहलवान, इजहार शेख, अली रजा, जहीर बेग, अनवार खान, शादाब खान, राहिब हुसैन, सलमान जैदी, दौलत अली, बासिद खान, नियाज चौधरी, अता अब्बास जैदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें