रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड को एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने एक सादे समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दिल्ली रोड स्थित एक बैंकट हाल में समारोह हुआ। चेयरपर्सन के साथ बोर्ड के 15 सभासदों को भी शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी मौजूद रहे। बोर्ड के कुल 15 सभासद कर्म सिंह, मीनाक्षी, राजेश मैनवाल, ब्रजपाल, हमीद, जंहागीर, बाबर, संदीप कुमार, कुसुम, रहीश अहमद, हाजी मंसूर, आफतब, डिंपल गुप्ता, शाहिन, नदीम ने शपथ ली। इस दौरान विवेकांत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।