कुराश प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सहारनपुर। डा. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में प्रदेशीय विद्यालय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को एसडी इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंडर 19 बालक वर्ग में 45 किलोभार में सहारनपुर के मयंक प्रथम, मुरदाबाद के राजकुमार सैनी द्वितीय, सहारनपुर के अतुल पंवार तृतीय, इलाहबाद के अंकुश मौर्य चतुर्थ स्थान पर रहे। 50 किलोभार में आगरा के मोहम्मद आसिफ, बाराबंकी मोहम्मद फैज द्वितीय, शादान तृृतीय, गोरखपुर के राहुल रावत ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। 55 किलोभार में इलाहाबाद के अभयराज ने प्रथम, मुजफ्फरनगर के तुषार ने द्वितीय, वाराणसी के अनिल कुमार ने तृतीय, सहारनपुर के नटवर ने चतुर्थ स्थान कब्जाया। 60 किलोभार वर्ग में इलाहाबाद के पुष्पेंद्र कुमार ने प्रथम, सचिन पांडेय ने द्वितीय, वाराणसी के अखिलेश पटेल ने तृृृतीय, मुजफ्फरनगर के अंकित पाल ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग अंडर 17 में 36 किलोभार में मथुरा की शालिनी मित्तल ने प्रथम, मुरादाबाद की कृपा ने द्वितीय, सहारनपुर की अंजली ठाकुर ने द्वितीय, जिया टोकिया ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। 40 किलोभार वर्ग में सहारनपुर की दीक्षा प्रथम, कानपुर की राखी द्वितीय, संजना तृतीय, अकांक्षी तिवारी चतुर्थ स्थान पर रहेगी। 44 किलोभार वर्ग में मुजफ्फरनगर की साक्षी ने प्रथम, तनि चौधरी ने द्वितीय, कानपुर की शालूपाल ने तृतीय, सौभग्या ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश कुराश संघ के सचिव विक्रांत कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में राजपाल, चंद्रजीत, मोहित मौजूद रहे।
दौड़, कबड्डी और वॉलीवाल के विजेताओं को दिए पुरस्कार
सहारनपुर। पुवांरका विकासखंड के गांव पुवांरका स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़, कबड्डी और वॉलीवाल के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजपाल सिंह व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने किया। 100 मीटर दौड़ में संदीप त्यागी ने प्रथम, 400 मीटर में आकाश ने प्रथम, 800 मीटर में अभिषेक ने प्रथम, 1500 मीटर में गगन ने प्रथम और गोला फेंक में अमित त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वालीवॉल में गांव लखनौती कला प्रथम और लखनौती खुर्द द्वितीय स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खंड विकास अधिकारी विजयपाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कुलबीर सिंह राणा, मदन सिंह राणा मौजूद रहे।