फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के साथ भेदभाव करने का आरोप, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बैग, जूते और मोजे वितरण में भेदभाव करने के आरोप लगाते हुए सीनियर बेसिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की है। बुधवार को हुई संगठन की बैठक में शिक्षक समस्याओं पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय संयुक्त सचिव मंसूर अहमद ने आरोप लगाया कि सरकार और विभागीय अधिकारी अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के साथ भेदभाव की नीति अपना रहे हैं, जो गलत है। संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। मंडलाध्यक्ष संदीप सैनी और जिलाध्यक्ष रमेश चंद ने कहा कि संगठन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला महामंत्री लोकेश चौधरी और कोषाध्यक्ष रजनीश शर्मा ने शिक्षकों की समस्याओं को उठाया। बैठक में शिवचरण शर्मा, आदित्य पंवार, अखिलेश शर्मा, मोहित गुप्ता, शालिनी कौशिक, रामकुमार पंवार, कृपाल सिंह, रोहित रोड, मयंक सैनी, रामभज शर्मा आदि मौजूद रहे।

सातवें वेतन आयोग के तहत निर्धारित हो पेंशन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने मंडलीय अपर निदेशक (पेंशन) से मुलाकात कर बेसिक शिक्षकों की पेंशन का निर्धारण सातवें वेतन आयोग की शर्तों के अनुरूप करने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। मिलने वालों में मंडलीय मंत्री मुकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष मोहित राणा, जिला मंत्री डॉ. संजय शर्मा, संजय कुमार, प्रदीप शर्मा, अनंगपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


दस नवंबर को रहेगा चेहल्लुम का अवकाश
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में 2017 में दिए जाने वाले अवकाशों की तालिका में चेहल्लुम का अवकाश 16 नवंबर को दर्शाया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद ने इसमें संशोधन करते हुए चेहल्लुम का अवकाश 16 नवंबर की बजाय 10 नवंबर को घोषित किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने भी अवकाश दस नवंबर को रहने की पुष्टि की। इसके लिए उन्होंने बाकायदा पत्र जारी किया है। इससे पहले चेहल्लुम के अवकाश के संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात की। संगठन की मांग पर डीएम ने अधिकारियों को नियमानुसार निर्णय लेने के निर्देश दिए। डीएम से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष संदीप पंवार, राजीव यादव, नासिर, कपिल दुआ, अरविंद यादव, राकेश पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें