फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से टकराने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर) । थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखनी के एक युवक की बाइक बिजली के खंभे से टकराने से मौत हो गयी जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बिला किसी कार्रवाई के शव साथ ले गए।
विज्ञापन

सोमवार को शाम 4 बजे के करीब पिलखनी के दो युवक बाइक पर सवार होकर किसी काम से समीप के गांव हरड़ाखेड़ी जा रहे थे। जैसे ही वे ग्राम भोजपुर के पास पहुंचे सामने से कोई वाहन आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन से बचने के लिये युवक ने बाइक को एक ओर से निकालने का प्रयास किया। लेकिन तेज गति होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे में सीधे जा टकरायी। टक्कर में बाइक चला रहे युवक का सिर खम्भे में टकराया। वहीं पीछे बैठा युवक भी बुरी तरह से घायल हो गया। इसी बीच कुछ लोगों ने दोनों को उठाया तथा पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर आए परिजन दोनों घायलों को लेकर डाक्टर के यहां पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने ग्राम पिलखनी निवासी महेश 22 वर्ष पुत्र रमेश को मृत घोषित कर दिया। बाइक पर पीछे बैठे पिलखनी के ही अर्जुन पुत्र पहल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें