प्रगतिशील किसानों और सहकारी बंधुओं को किया सम्मानित
सहारनपुर। इफको के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने कहा कि किसानों और सहकारी बंधुओं के सहयोग से 50 वर्षों में इफको विश्व की सबसे बड़ी सहकारी संस्था बन चुकी है। इफको भारत की 13 भाषाओं में मौसम, मंडी भाव, कृषि तकनीक, बीज और खाद की जानकारी उपलब्ध कराती है। सम्मेलन में मंडल के प्रगतिशील किसान और सहकार बंधुओं को सम्मानित किया गया।
सोमवार को देहरादून रोड स्थित एक सभागार में इफको की ओर से मंडल स्तर का किसान एवं सहकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। निदेशक प्रमोद कुमार सिंह और कार्यकारी निदेशक योगेंद्र कुमार ने इफको के जैव उर्वरकों के बारे में किसानों को बताया। इफको के राज्य विपणन प्रबंधक ऋषिपाल, उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र, संयुक्त आयुक्त एवं निबंधक एनके सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक आरएस राम, मदन मोहन मित्तल, डॉ. बीपी शाही आदि ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. आरके नायक ने किया।
ये हुए सम्मानित
सहारनपुर। सम्मेलन में मंडल के सहकार बंधु और प्रगतिशील किसान प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किए गए। सहकार बंधुओं में अभय चौधरी, प्रदीप राणा, सतीश कुमार सैनी, हरिपाल सिंह, रतनलाल जैन, सोमपाल सिंह, अरुण सिंह, ऋषिपाल भाटी, वसीम अहमद आदि सम्मानित किए गए। जबकि प्रगतिशील किसानों में सेठपाल नंदी, विकास चौधरी, सुरेंद्र कुमार, अमित कुमार, मनोज त्यागी, अवधेश मित्तल, जगमेर सिंह आदि रहे।