सहारनपुर। वाणिज्यकर विभाग के बकायादारों के लिए ब्याज माफी योजना लागू करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा।
शनिवार को ईमेल से भेजे गए ज्ञापन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि वर्षों से व्यापारियों और उद्यमियों की तरफ बकाया धनराशि अभी भी चल रही है। यह स्वीकृत वैट, पैनाल्टी, अपनी और अन्य मदों की है। जिसका भुगतान व्यापारी मंदी के चलते नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 जून 2017 तक की बकाया धनराशि पर ब्याज माफी योजना को लागू किया जाए। इससे जहां प्रदेश सरकार का राजस्व बढ़ेगा वहीं व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री राम राजीव सिंघल, संजय भसीन, सरदार राजपाल सिंह, मेजर एसके सूरी, रमेश अरोड़ा, अवनीश गर्ग, रमेश डाबर आदि रहे।