फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवधोई नदी सफाई अभियान समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने पांवधोई नदी की सफाई अभियान समिति की बैठक में सदस्यों से सुझाव मांगे कि पांवधोई किस प्रकार से अपने पुराने स्वरूप में लौट सकती है। उन्होंने इसके लिए जनसहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष में दो बार नदी की सफाई जनता की सहभागिता से कराई जाएगी। सफाई से पहले बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली जाएगी। जिससे लोग जागरूक होकर नदी में कूड़ा न डालें। उन्होंने कहा कि गंदा पानी एवं कूड़ा डालने वालों के चालान काटे जाए उनसे जुर्माना वसूला जाए। डीएम ने कहा कि उद्गम स्थल तथा पांवधोई नदी पर जालियां लगवाई जाएंगी। सफाई अभियान 11 सितंबर से शुरू किया जाएगा। अतिक्रमण सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सिंचाई विभाग नोटिस देकर नदी व ढमोले में हुए अतिक्रमण को हटवाए। अगर कोई अतिक्रमण नहीं हटाता है तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि पांवधोई नदी पर बाबा लालदास मार्ग पर पुल व सड़क बनी उसे ठीक कराया जाए। डीएम ने नगरवासियों, दुकानदारों, फल व सब्जी विक्रेताओं से अनुरोध किया है कि वह कूड़ा नदी में न डाले। डॉ. वीरेन्द्र आजम ने कहा कि पांवधोई नदी के उद्गम स्थल पर मिट्टी भर जाने के कारण जमीन से निकलने वाला साफ पानी बंद हो जाता है ऐसी स्थाई व्यवस्था हो कि कभी मिट्टी का भराव न हो। एडीएम ई एसके दूबे, नगर आयुक्त गौरव वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मनोज कुमार, डॉ. पीकेे शर्मा, कुलभूषण जैन, डॉ. एसके उपाध्याय, आमीर खान, अमीरचन्द पपनेजा, अल्पना तलवार, मौलवी फरीद, सुशांत सिंघल, डॉ. वीरेन्द्र कुमार आजम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें