फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंड्रोल क्लिप लगाने समेत अन्य मरम्मत कार्य में दिनभर जुटे रहे रेलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। रेल पटरियों से पेंड्रोल क्लिप गायब होने की खबर शुक्रवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित होते ही कुंभकर्णी नींद में सोया रेलवे विभाग जाग गया। की-मैन समेत अन्य कर्मचारी दिन भर ट्रैक की मरम्मत और पेंड्रोल क्लिप लगाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

देवबंद रेलवे स्टेशन पर भी खतौली और औरैया जैसा बड़ा ट्रेन हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते लोगों ने रेल पटरियों से पेंड्रोल क्लिप गायब देख रेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी। लापरवाही का आलम यह था कि प्लेटफार्म नंबर-ए की लाइन में ही दर्जन भर स्थानों से पेंड्रोल क्लिप गायब थे, जबकि कई स्थानों पर पटरियों के बीच में ही पेंड्रोल क्लिप निकले पड़े थे। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली मौके पर पहुंचे तथा पटरियों से गायब पेंड्रोल क्लिप देख संबंधित विभाग को मरम्मत कार्य के लिए निर्देशित किया। शुक्रवार की सुबह से ही की-मैन समेत अन्य कर्मचारी निकले पेंड्रोल क्लिप लगाने में जुटे रहे। यदि समय रहते इस तरफ ध्यान न दिया जाता तो खतौली व औरैया जैसे रेल हादसे की पुनरावृत्ति हो सकती थी। वहीं, दिल्ली व सहारनपुर से आने वाली ट्रेनों को मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक धीमी गति से चलाया गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जिन स्थानों से पेंड्रोल क्लिप गायब थे वहां पर नये पेंड्रोल क्लिप लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें