फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
राधा-कृष्ण के स्वरूप में बच्चों को देखकर आनंदित हुए दर्शक
विज्ञापन


सहारनपुर। संस्कार भारती द्वारा आयोजित श्री राधा-कृष्ण दर्शन उत्सव जबरदस्त बारिश के बीच धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में 1900 बच्चे राधा-कृष्ण स्वरूप में शामिल हुए।
शनिवार की रात भूतेश्वर कॉलेज फील्ड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष डा. राजीव लोचन, महामंत्री संजीव आकांक्षी, ब्रिजेश सिंह एवं संयोगिता त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नृत्य प्रतियोगिता में पिचग्रो, एल्पाइन पब्लिक स्कूल, प्रांकुर पब्लिक स्कूल, डेलमोंड पब्लिक स्कूल, खालसा पब्लिक स्कूल, बजाज इंटरनेश स्कूल, पाइप वियू स्कूल, सनातन पब्लिक सहित कई स्कूलों के बच्चों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंजना नैब एवं मंजुला सक्सेना निर्णायक मंडल में रहे। प्रतियोगिता में प्रांकुर पब्लिक स्कूल प्रथम, डेलमोंड एवं एल्पाइन पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय घाटेड़ा तृतीय स्थान पर रहे। डायरेक्टर शिवानी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री चेतन चौहान शामिल हुए। विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर एवं महावीर राणा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान संजीव मित्तल, मुकेश अग्रवाल, संजीव कुमार मित्तल, अर्चित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संदीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, अनुज गर्ग, अनूप सिंघल, रघुनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धाभाव से किया श्रीकृष्ण छठी पूजन
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर पवित्र गुफा में श्री कृष्ण छठी पूजन श्रद्धाभाव से किया गया। भगवान श्री कृष्ण के बालरुप लड्डू गोपाल को स्नान कराया गया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण ही जगत कल्याण के मूल है। इस दौरान मेहरचंद, रमेश शर्मा, पवन धीमान, नरेश चंदेल, अनुुुभव शर्मा, अनिल कश्यप, गीता, विभा, वर्षा, किरण, बबली, बबीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें