फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रशन पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत झूठी मिलने पर गेहूं से लदा वाहन छोड़ा
विज्ञापन


चिलकाना।
राशन का गेहूं बाजार में बिकने की सूचना पर पुलिस ने गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। पूर्ति विभाग की जांच में गेहूं सरकारी न होने पर ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर सूचना मिली थी कि गांव मानकपुर से एक ट्रैक्टर ट्राली में राशन का गेंहू बाजार में बिकने के लिये जा रहा है। पुलिस ने राशन से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को गांव सलूनी के पास से पकड़ लिया तथा थाने ले आई। इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी एवं एसडीएम सदर को दी। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक देवबंद सौरभ गोस्वामी तथा पूर्ति लिपिक अरुण कुमार ने जांच की। जांच के दौरान राशन डिपो पर गेहूं सही मात्रा में पाया गया। ट्रैक्टर-ट्राली में प्राप्त गेहूं सरकारी राशन का नहीं है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि शिकायतकर्ता बुलाने के बाद भी थाने नहीं पहुंचा तथा जांच में राशन डिपो पर गेहूं पूरा पाया गया। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया शिकायत सही न पाने के कारण वाहन छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें