फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी साहब सिंह सैनी की पत्नी ने दिया तलाक याचिका का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा के एमएलसी साहब सिंह सैनी की पत्नी ने साहब सिंह सैनी की तलाक की याचिका का कोर्ट में जवाब दिया है। उन्होंने साहब सिंह सैनी के आरोपों को निराधार बताया और बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी और उनकी पत्नी के बीच सहारनपुर की फैमिली कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। साहब सिंह सैनी ने फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। जिसका उन्होंने न सिर्फ जवाब दिया बल्कि उन पर कोर्ट में झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट में साहब सिंह सैनी ने दूसरी शादी की बात से इंकार किया है, जबकि उन्होंने एमएलसी चुनाव में भरे फार्म तथा शपथ पत्र में अपनी पत्नी के विवरण में रीटा सैनी का नाम और उसकी संपत्ति का विवरण दिया है। जो गैर कानूनी है। जब रीटा सैनी उनकी पत्नी नहीं है तो एमएलसी के चुनाव फार्म में पत्नी के विवरण में रीटा सैनी का नाम और विवरण किस कानून और अधिकार से भरा है।
उन्होंने कहा कि साहब सिंह द्वारा उन पर लगाए गए उनके परिजनों के साथ मारपीट के आरोप एवं खुद उन्हें छोड़कर चले जाने एवं अन्य आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने दूसरों के घरों में काम करके अपने बच्चों का पालन पोषण किया है। साहब सिंह सैनी ने धोखे से दूसरी शादी की है। कभी भी अपने बच्चों की जिम्मेदारी नहीं निभाई। उन्होंने तलाक याचिका के नोटिस का जवाब में शपथ-पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें