बिजली कटौती के खिलाफ दिया धरना
तीतरो (सहारनपुर)। किसानों ने मात्र चार घंटे विद्युत आपूर्ति होने के विरोध में विद्युत केंद्र पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। किसानों को मोबाइल पर पश्चिमांचल विद्युत निगम मेरठ मुख्यालय से आश्वासन मिलने के बाद ही धरना समाप्त हुआ।
गांव खानपुर अफगान, सालियर, माधोपुर पापड़ी, आसफगढ़, पूजना, कोलाखेड़ी, बेरखेड़ी हिंदू, भाबसा, फतेह चंदपुर सहित दर्जन भर गांव में मात्र चार पांच घंटे ही बिजली आ रही है। बुधवार को किसान एकत्रित होकर बिजलीघर पर पहुंचे और केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को बंधक बना लिया। वहां भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गये। किसानों का आरोप है कि जेई, एसडीओ विद्युत केंद्र से नदारद रहते हैं और इनके मोबाइल तक बंद मिलते हैं। किसानों ने चेतावनी दी यदि तीन दिनों में विद्युत आपूर्ति 18 घंटे नही मिलती तो केंद्र पर ताला लटका दिया जायेगा। किसानों को मोबाइल पर पश्चिमांचल मुख्यालय मेरठ से किसानों को शीघ्र बिजली में सुधार कराने के आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान डा. विश्वनाथ, रामपाल सिंह, अनूप सिंह, डा. कवंर सैन,, सुरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, शहजाद, देवराज सिंह, सुखपाल, विश्वास, जब्बार, भंवर सिंह, ओमकार सिंह, बलराम, राजकुमार, सोनू कुमार, रवि कुमार, अंकित कुमार, नरेश कुमार, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।