निजी कार्य से तहसील पहुंचे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। लखनऊ उच्च न्यायालय खंडपीठ के न्यायमूर्ति विवेक चौधरी अपने परिवार के साथ तहसील रामपुर मनिहारान मुख्यालय पर पहुंचे। यहां पर सहारनपुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपा राय, एसडीएम रामपुर राकेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार रमेश चंद ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने एक घंटे तक रुक कर रजिस्ट्रार कार्यालय से संबंधित अपना कार्य पूरा किया। उसके बाद वह लौट गये। इस दौरान कोतवाली प्रभारी वेदप्रकाश गिरी मयफोर्स के मौके पर मौजूद रहे। उधर, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि माननीय न्यायमूर्ति अपने निजी कार्य से तहसील आये थे।