फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लोग क्वारंटीन वार्ड में भर्ती, सैंपल जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आईआईटी परिसर स्थित क्वारंटीन वार्ड में भर्ती संदिग्धों की संख्या 130 पहुंच गई है। इनमें 80 लोग शुक्रवार को ही भर्ती किए गए हैं, जबकि 50 लोग बुधवार और बृहस्पतिवार को भर्ती किए गए थे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के संदिग्धों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके साथ ही चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की चिंता और चुनौती दोनों भी बढ़ रही है। शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लाए गए सभी 80 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले से अभी तक कुल 158 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 39 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है और सभी नेगेटिव रहीं हैं। इनमें 14 लोगों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को ही प्राप्त हुई है। बृहस्पतिवार को भेजे गए 39 सैंपल की जांच रिपोर्ट शनिवार तक आने की बात कही जा रही है। 80 सैंपल शुक्रवार के भी मिलाकर कुल 119 लोगों की जांच रिपोर्ट पेंडिंग है।
बुधवार को भेजे गए 14 लोगों के सैंपल जांच में नेगेटिव रहे हैं, जो राहत की बात है। क्वारंटीन वार्ड में फिलहाल 130 लोग भर्ती हैं, जिनमें से 80 लोग शुक्रवार को ही लाए गए हैं। सभी 80 लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें