फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पदों पर 8 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

Mon, 05 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मुन्ना लाल कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामंकन करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रक्रिया में कुल नौ प्रत्याशियों ने आवेदन किए, जिनमें कोषाध्यक्ष पद पर शिवानी कश्यप को निर्विरोध विजयी घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन


चिलकाना रोड स्थित महाविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया सुबह से दोपहर तक चली। दोपहर बाद मुख्य चुनाव अधिकारी डा. उमा जैन की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई, जिसमें अध्यक्ष पद पर बीए तृतीय वर्ष की शालू, एमए द्वितीय वर्ष की सपना देवी, उपाध्यक्ष पद पर एमए प्रथम वर्ष की सुप्रिया रानी, एमए प्रथम वर्ष की अनुराधा, सचिव पद पर बीए द्वितीय वर्ष की आंचल, बीए प्रथम वर्ष की रुबी, सह सचिव पद पर एमए प्रथम वर्ष की ममता, बीए तृतीय वर्ष की प्रिया ने नामांकन किया।

जबकि छात्रसंघ के कोषाध्यक्ष पद पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी कश्यप ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर मात्र एक प्रत्याशी का नामांकन होने के चलते शिवानी कश्यप का निर्विरोध चुनाव जीतना तय है। प्राचार्य डा. मधु जैन ने बताया कि मतदान 21 दिसंबर को होंगे। इसी दिन देर शाम तक चुनावी परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रत्याशी एक नजर में 
पद          नाम        कक्षा 
अध्यक्ष      शालू     बीए तृतीय वर्ष अध्यक्ष     सपना  एमए द्वितीय वर्ष 
उपाध्यक्ष   सुप्रिया   एमए प्रथम वर्ष  
उपाध्यक्ष   अनुराधा   एमए प्रथम वर्ष 
सचिव    आंचल      बीए द्वितीय वर्ष 
सचिव    रुबी      बीए प्रथम वर्ष
सह सचिव  ममता   एमए प्रथम वर्ष 
सह सचिव   प्रिया    बीए तृतीय वर्ष 
कोषाध्यक्ष  शिवानी    बीए तृतीय वर्ष  

गोचर महाविद्यालय में मतदान 15 को
रामपुर मनिहारान। गोचर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा की। चुनाव अधिकारी वाईके शर्मा ने बताया  मतदाता सूची का प्रकाशन व नामांकन पत्रों की ब्रिकी आठ दिसंबर, नामांकन एवं संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन 10 दिसंबर को होगा।  

नामांकन वापसी, प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 12 दिसंबर को होगा।  बताया मतदान 15 दिसंबर को सुबक नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। मतगणना होगी।  बाद विजेताअों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें