फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 80 केंद्रों पर 7921 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टीका उत्सव के दूसरे दिन 80 केंद्रों पर 7921 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। सोमवार को 24120 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 32.8 फीसदी लोग टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विशेष टीकाकरण अभियान टीका उत्सव मना रही है। 11 से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। टीका उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को जनपद में सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में कुल 80 केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 7921 लोगों ने पहुंचकर टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने टीकाकरण के सफल आयोजन की बात कही। उन्होंने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

-------
ब्लॉकवार टीकाकरण की स्थिति
ब्लॉक----------------लगे टीके
सहारनपुर शहर-----1523
गंगोह---------------831
मुजफ्फराबाद-------570
पुवांरका-------------412
रामपुर मनिहारान--822
सरसावा-------------737
देवबंद---------------877
नागल---------------347
नकुड़----------------651
नानौता--------------359
साढ़ौली कदीम------299
बलियाखेड़ी----------485
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें