फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 133 कोरोना संक्रमित मिले, 780 हुए एक्टिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 133 कोरोना संक्रमित मिले, 780 हुए एक्टिव मरीज
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में सोमवार को 133 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें आईआईटी परिसर तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1267 पर पहुंच गई है। उधर, 66 लोग ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में 780 एक्टिव मरीज हैं।
सोमवार को मिले संक्रमितों में गंगोह के गांव बरसी के सात, नानौता के पांच, गिल कॉलोनी, माधोनगर के चार, आईआईटी के सहारनपुर स्थित परिसर आईपीटी, राजकीय मेडिकल कॉलेज, साखन खुर्द, शुगर मिल, बड़गांव, थरौली, गिल कॉलोनी, जड़ौदा जट्ट, नकुड़ के तीन-तीन तथा लेबर कॉलोनी, कायस्थवाड़ा, नवीन नगर, हकीकतनगर, देवबंद नगर, पत्थर का किला, पंत विहार, ताजपुरा, सिद्धार्थनगर, फतेहपुर कलां, सिरसका, कृष्णधाम आदि जगहों के दो-दो मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा कलसिया, प्रेमपुरम, ब्रह्मपुरी, शारदानगर, अध्याना, छुटमलपुर, घाटहेड़ा, मोहल्ला कायस्थान, संबलहेड़ी, संदलहेड़ी, घुन्ना, मिशन कंपाउंड, पंत विहार, वैशाली विहार, हसनपुर चुंगी, आलमपुर, छत्ता गंगोह, कोटला, राजेंद्रनगर, सरसावा, गोपाली, जेवी जैन कॉलेज रोड, सराय गंगोह, तीतरो, गांधी कॉलोनी, जिला जेल, नवाबगंज, आवास विकास, पुराना आवास विकास, ज्ञानविहार, नूरपुर, कमला विहार, कलरी, बसंतविहार, ऑफिसर कॉलोनी, जानकी धाम, भुल्लनशाह आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

12 मरीज आईसीयू में भर्ती
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 12 मरीजों को हालत बिगड़ने के चलते आईसीयू में रखा गया है। इनमें मधुमेह, हृदय और अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीज शामिल हैं। सीएमएस डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार तक कोविड अस्पताल में 55 मरीज भर्ती हैं, जिनमें कई ऐेसे मरीज हैं जो पहले से अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। ऐसे मरीजों का ऑक्सीजन लेवल लगातार कम हो रहा है। जिसके चलते उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें