फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 78 हजार निराश्रित महिलाओं को मिला योजना का लाभ

Fri, 02 Jan 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की 78 हजार से अधिक निराश्रित महिलाओं को निराश्रित पेंशन योजना का लाभ मिला है। योजना के तहत अभी तक लाभार्थियों को 24.39 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

सरकार निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये की पेंशन देती है। शासन ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त अगस्त और सितंबर में जारी की थी। इससे जिले की 78,350 महिला लाभार्थियों को फायदा मिला है। योजना की पारदर्शिता के लिए सीधे महिलाओं के खाते में राशि भेजी जाती है।
पहली किस्त अप्रैल में जारी की गई थी। जल्द ही सरकार योजना की तीसरी किस्त जारी करेगी। शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन

पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। योजना के तहत आवेदक महिला उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी हो। उसकी या परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक न हो। आवेदक के पति की मृत्यु समेत अन्य पात्रताएं भी हैं। उधर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें