फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सात हजार 952 किशोरों समेत कुल 46 हजार 654 ने लगाई पहली और दूसरी खुराक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अभियान अंतर्गत बुधवार को जनपद में 473 बूथों पर कारोना रोधी टीका लगाया गया। कुल 60 हजार 500 के लक्ष्य के सापेक्ष 46 हजार 654 लोगों ने टीका लगवाया। यह 77.1 फीसदी रहा।
सहारनपुर नगर में 69, पुवांरका में 49 और मुजफ्फराबाद में 48, गंगोह में 39, नागल में 37, नकुड़ में 36, साढ़ौली कदीम में 35, सुन्हेटी खड़खड़ी में 34, देवबंद और सरसावा में 31-31, नानौता में 30 और रामपुर मनिहारान में 24 बूथ बनाए थे। इन पर 60 हजार 500 लोगों को खुराक दी जानी थी। जिनके सापेक्ष 46 हजार 654 लोगों ने खुराक ली। इनमें 12 हजार 100 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर शामिल थे जबकि 7,952 किशोर टीका लगवाने पहुंचे। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने कई विद्यालयों में शिविरों का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्यों को अपने यहां पंजीकृत 15 वर्ष से अधिक के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को टीका लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। 15 वर्ष से अधिक आयु के जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है। वे नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका जरूर लगवा लें। -डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें