फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्पेशल ट्रेनों के साथ परिवहन निगम की 765 बसें रहेंगी ऑन रोड

Thu, 23 Oct 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भैयादूज पर्व पर भाई अपनी बहनों के यहां पर जाते है, साथ ही की बहनें भी अपने-अपने भाइयों के यहां पर्व मनाने पहुंचती हैं। ऐसे में ट्रेन से लेकर बसों में खासी भीड़ होती है। इन सभी को देखते हुए रेलवे और परिवहन निगम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन




भैयादूज पर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने खासी तैयारी की है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी 765 बसों को ऑन रोड रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 300 बसें अतिरिक्त फेरे भी लगाएंगी। सबसे अधिक भीड़ सहारनपुर से देहरादून, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ मार्ग पर होती है, साथ ही दिल्ली के लिए भी काफी संख्या में आमजन सफर करते हैं। परिवहन निगम ने इन रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए हैं। कर्मियों की विशेष ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके अलावा रेलवे ने भी त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों में अधिकतर लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल है। यह ट्रेन नवंबर के तीसरे सप्ताह तक संचालित की जाएगी। इसके साथ ही अन्य रूट पर भी रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ सफर कर रही है। हालात यह है कि लोगों को शौचालय के पास खड़े होकर भी सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें