फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गोचर कृषि इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति चुनाव में 74.63 फीसदी मतदान

Sun, 10 Aug 2025 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान के गोचर कृषि इंटर कॉलेज में मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता। संवाद
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा की अधीनस्थ संस्था गोचर कृषि इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रबंधक और अध्यक्ष सहित 12 पदों के लिए रविवार को चुनाव हुआ। 74.63 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम साढ़े छह बजे शुरू हुई मतगणना देर रात तक चली।
विज्ञापन

चुनाव के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया था। मतदाताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से लाइनों में लगकर अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी पदम सिंह ने बताया कि कुल 4,063 मतदाताओं में से 3,034 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ऋषिपाल सिंह और चौधरी करण सिंह तथा प्रबंधक पद के लिए अमित चौधरी एवं चौधरी घनश्याम सिंह चुनाव मैदान में आमने सामने हैं। अन्य दस पदों पर उप प्रबंधक पद के लिए ओमप्रकाश सिंह और महेशपाल चौधरी, उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश्वर सिंह और चौधरी साधुराम प्रधान, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश चौधरी और मदन सिंह के बीच मुकाबला हुआ। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसडीएम डॉ. पूर्वा मय फोर्स तैनात रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम साढ़े छह बजे मतगणना शुरु हुई। आठ मेजों पर 24 कर्मचारी मतगणना में लगे थे। तहसीलदार जितेंद्र कुमार, कानूनगो रामकुमार और थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर मतगणना के दौरान पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज चौधरी एवं महिपाल माजरा, चौधरी भूपेंद्र सिंह, चौधरी तेज सिंह, घाटेडा के पूर्व प्रधान चौधरी श्याम सिंह, जसबीर चौधरी आदि मतगणना केंद्र के बाहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें