फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: वसूली के डर से जिले में 7310 राशन कार्ड सरेंडर, 31 मई के बाद अपात्र राशनकार्ड धारकों पर होनी है कार्रवाई

Sun, 22 May 2022 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के 7310 राशन कार्ड धारकों ने अपने कार्ड पूर्ति विभाग में समर्पित कर दिए हैं। इन राशन कार्ड धारकों द्वारा प्रति माह दो बार के वितरण में 1789 किवंटल गेहूं और 1193 क्विंटल चावल लिया जा रहा था।
विज्ञापन
राशन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में वसूली के डर से अपात्र राशनकार्ड धारकों में हड़कंप है। इसके चलते जनपद के 7310 राशन कार्ड धारकों ने अपने कार्ड पूर्ति विभाग में समर्पित कर दिए हैं। इन राशन कार्ड धारकों द्वारा प्रति माह 1789 क्विंटल गेहूं और 1193 क्विंटल चावल लिया जा रहा था। अपात्र लगातार राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं। सरेंडर करने की अंतिम तिथि 31 मई है। इसके बाद अपात्र पाए जाने वाले राशन कार्ड धारकों द्वारा लिए गए खाद्यान्न की बाजार भाव से वसूली की जाएगी।

विज्ञापन


जिला पूर्ति विभाग उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरित करता है। इसमें पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाता है। पिछले काफी दिनों से राशन कार्ड धारकों को एक महीने में दो बार खाद्यान्न का निशुल्क: वितरण होता है। जनपद में करीब 5.84 लाख राशन कार्ड हैं। इनमें से 54618 राशन कार्ड अंत्योदय योजना और 529380 राशन कार्ड पात्र गृहस्थी योजना के हैं।

इसमें कुछ राशन कार्ड अपात्रों के भी बने हैं। इसे देखते हुए शासन अपात्रों से स्वयं राशन कार्ड सरेंडर करने की भी अपील कर रहा है। शासन ने 31 मई के बाद अपात्र राशन कार्ड धारकों पर सख्ती करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरेंडर नहीं करने वाले अपात्र राशन कार्ड धारकों से उनके द्वारा लिए गए खाद्यान्न की बाजार दर से वसूली गई जाएगी। इसके चलते अपात्र राशन कार्ड धारकों में हड़कंप है। जिससे राशन कार्ड लगातार सरेंडर हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में अभी तक 7310 अपात्रों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। इन राशन कार्ड धारकों द्वारा प्रति माह दो बार के वितरण में 1789 किवंटल गेहूं और 1193 क्विंटल चावल लिया जा रहा था। यदि किसी अपात्र ने राशन कार्ड सरेंडर नहीं किया तो उसके विरुद्घ वसूली की कार्रवाई की जाएगी। कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तारीख 31 मई है। - मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन


जनपद में सरेंडर राशन कार्ड
तहसील/ नगर कार्ड यूनिट

देवबंद 1020 4308
नकुड 1800 7505
सदर 1425 4510
रामपुर मनिहारान 906 3720
बेहट 629 2908
नगर निगम 1530 6880
योग 7310 29831
नोट: पूर्ति विभाग के 21 मई के आंकडों के अनुसार।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें