फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी सहित मिले 73 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर में बृहस्पतिवार को एएसपी सहित कुल 73 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 14 पॉजिटिव देर रात मिले थे, जबकि 59 बृहस्पतिवार को दिन में। जनपद में अभी तक संक्रमितों की कुल संख्या 1314 पहुंच गई है।
विज्ञापन

73 नए संक्रमितों में एएसपी के अलावा एक रेलवे कॉलोनी, एक मेहंदीसराय, एक प्रकाशपुरम, एक प्रकाश कॉलोनी, एक गोटेशाह, एक पंतनगर, एक गोविंदनगर, चार जनकनगर, एक जिला जेल का बंदी, एक सुदर्शन नगर, एक पुरानी चुंगी, चुन्हेटी शेख, दो सोनाअर्जुनपुर, एक सरसावा, एक वैशाली विहार, एक रामपुर मनिहारान, एक प्रतापनगर, एक रामगढ़, तीन डीएसओ कम्पाउंड, एक बृजविहार, एक पुलिस लाइन, दो सम्राट विक्रम कॉलोनी, दो देवबंद, एक सौराना, एक हरेटी, एक मोहित विहार, एक शिवविहार, एक बेरीबाग, एक गढ़ी मलूक, एक तिलकनगर, एक शक्तिनगर, एक जवाहर पार्क, दो सम्राट कॉलोनी, एक दैदपुरा, पांच पिलखनी, एक नवीननगर, एक भूरा बाजार, एक तीवड़ा और एक बेहट बस अड्डा निवासी शामिल है। इनके अलावा देवबंद में चार पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें एक मुजफ्फरनगर में खाद्य एवं रसद विभाग में कार्यरत कर्मी भी शामिल है। वहीं, 19 लोगों की कोविड सेंटरों से छुट्टी हुई है। इनमें दो की राजकीय मेडिकल कॉलेज और 17 की ग्लोकल मेडिकल कॉलेज से की गई है। इनके साथ ही जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 1297 पहुंच गई है। हालाकि इनमें से 811 मरीज ठीक हो चुके हैं। 21 की मौत हुई है। वर्तमान में 482 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें