फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से आज आएंगी कोविशील्ड वैक्सीन की 7160 खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना वैक्सीन (कोविशील्ड) की 7160 डोज की दूसरी खेप मेरठ से आज आएगी। अपराह्न तीन बजे तक वैक्सीन आने की संभावना है।
विज्ञापन

जनपद में वैक्सीन की पहली खेप 14 जनवरी को आई थी, जिसमें कोविशील्ड की 16860 डोज थीं। कोविशील्ड के टीके अलग-अलग दिवसों में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन के वर्कर्स को लगाए जा चुके हैं। ज्यादातर डोज खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में मेरठ से और वैक्सीन मंगाई जा रही है, जो मंगलवार को अपराह्न तीन बजे तक सहारनपुर आ जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि दूसरे चरण का टीकाकरण 11, 12 और 18 फरवरी को होगा। इन दिनों में राजस्व विभाग, नगर निकाय विभाग, पुलिस और होमगार्ड विभाग के कोविन पोर्टल पर पंजीकृत वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 मार्च के बाद 50 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। जिन स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहला टीका लग चुका है। उनको दूसरा टीका भी कोविशील्ड वैक्सीन का ही लगेगा। मंगलवार को और वैक्सीन मेरठ से आ रही हैं।
विज्ञापन

- डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें