- सहारनपुर सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रशासन किसानों को सिंचाई के लिए टेल तक पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालयों एवं पंचायत घरों का समयबद्ध निर्माण कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को दिलाया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन लाभार्थियों की किस्त आ चुकी है उनके आवासों का तेजी से निर्माण कराएं।
सोमवार को जिलाधिकारी ने सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आपरेशन कायाकल्प के तहत अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा कराया जाए। जहां पर मानक के अनुसार कार्य पूर्ण नहीं कराए जा रहे हैं वहां पर संबंधित की रिकवरी कराएं। कन्या सुमंगला योजना में अधिक से अधिक पात्रों के फार्म भरवाए जाएं। उन्होंने पोर्टल पर लंबित वादों के निस्तारण में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष अपने से संबंधित कार्य या शिकायतों को पोर्टल पर लंबित न रखें। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए जल्द से जल्द प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों को दिलवाया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार सिंह , जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अमित कुमार आदि मौजूद रहे।