फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों के चयन पर सवाल उठ रहे हैं। नगर पालिका नकुड़ के भाजपा सभासद के साथ ही अन्य सभासदों ने पात्रों को मकान दिलाने के नाम पर अवैध वसूली होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने डूडा के परियोजना निदेशक और नगरायुक्त को पत्र लिखकर पात्रों के चयन में पारदर्शिता लाने की मांग की है।
विज्ञापन

सभासद प्रदीप जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नकुड़ के लोगों ने बड़ी संख्या में आवेदन किया हुआ है। जैन ने बताया कि योजना के तहत आवासों के निर्माण की जिम्मा एक कंपनी को दिया गया है। उक्त कंपनी के कर्मचारी आवास दिलाने के नाम पर लोगों से वसूली कर रहे हैं। इसकी वजह से पात्र लोग योजना से वंचित हो रहे हैं, जबकि अपात्र लोग योजना का लाभ उठा रहे हैं। प्रदीप का कहना है कि दलाल तंत्र की वजह से भाजपा सरकार की छवि धूमिल हो रही है। जनता अधिकारियों की बजाय सरकार को दोष दे रही है। प्रदीप जैन शुक्रवार को सभासदों को लेकर नगरायुक्त और डूडा के परियोजना निदेशक से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने। वसूली करने वाले कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारी लगाने की मांग की है। उनके साथ सभासद नाहिद बानो, सभासद नजमा, सभासद शमशाद अली, सभासद त्रिलोकचंद, सभासद शाहजहां, सभासद अल्ताफ कुरैशी, सभासद सुमन वर्मा, सभासद संगीता जैन, सभासद अरुण कुमार, सभासद परिवालपाल, सभासद अभिषेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें