फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग की सचल इकाई ने पकडे पांच वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कर अपवंचन के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत वाणिज्य कर विभाग के सचल दल ने पिछले 72 घंटों में पांच ट्रक पकड़े हैं। विभागीय अधिकारी इन वाहनों को खुलवाकर बिना बिल के माल का आंकलन कर रहे हैं। इन ट्रकों में करीब 35 लाख रुपये का माल माना जा रहा है। बिना बिल वाले सामान पर कर वसूलने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 विनय अस्थाना ने बताया कि कर अपवंचकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर अपवंचन की आशंका में देहरादून रोड से असिस्टेंट कमिश्नर अच्छेलाल ने, नानौता से असिस्टेंट कमिश्नर कुलदीप पटेल ने और वहीं से असिस्टेंट कमिश्नर हेमंत ने एक एक ट्रक पकड़े हैैं। इसके अलावा सरसावा के शाहजहांपुर और नागल से भी एक-एक ट्रक असिस्टेंट कमिश्नर अच्छेलाल की टीम द्वारा पकड़ा गया है। ये सभी ट्रक दूसरे राज्यों से माल लेकर जनपद में आ रहे थे। इनमें परचून सामान लदा है। वाणिज्य कर विभाग के दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर ट्रकों से सामान उतारकर उनके बिलों की जांच की जा रही है। कर अपवंचन पाए जाने पर कर के साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।

विभागीय अधिकारी कर रहे निजी वाहनों का प्रयोग
सहारनपुर। वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर विनय अस्थाना ने बताया कि सचल दल के अधिकारी टैक्स चोरी में संलिप्त गाड़ियों को पकड़ने के लिए बाइक, स्कूटर और निजी कार का प्रयोग कर रहे हैं क्योंकि कर अपवंचकों को विभाग की सरकारी गाड़ियों का पता होता है। इसी समस्या से निपटने के लिए विभागीय सचल दल अधिकारी निजी वाहनों का प्रयोग गाड़ियों को पकड़ने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें