फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे के लिए उग्रता छोड़ संयम से काम लें दलित गुर्जर: चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। पूर्व सांसद के पुत्र भाजपा नेता रजनीश चौधरी ने कहा कि छात्राओं के साथ छेड़खानी किए जाने के मामले में जिस प्रकार से गुर्जर व दलित समाज के लोग आमने सामने आए हैं उससे आपसी भाईचारे को ठेस पहुंची है। उन्होंने भीम आर्मी के पदाधिकारियों को सलाह दी कि वे उग्रता को छोड़ संयम से काम लें। गुलाब सिंह के आवास पर पत्रकारों के साथ वार्ता में उन्होंने एक सितंबर को रामपुर मनिहारान में घटित घटना की निंदा की। कहा जिस प्रकार से दलित व गुर्जर समाज के युवकों में संघर्ष हुआ है, यह दूरी बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के घायल दलित समाज के युवाओं से वह मिले हैं। वह गरीब परिवारों से हैं। उनके इलाज के लिए प्रशासन स्तर पर पहल होनी चाहिए। उनका कहना था कि इस घटना में जो भी दोषी हो जांच कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विवादों में जाति धर्म से ऊपर उठकर निपटाने में पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा नेत्री पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर के इस्तीफे का समर्थन किया। कहा कि वर्तमान में शासन की अधिकारियों पर कोई अंकुश नहीं है। सरकारी अमला बिना पैसे लिए कोई काम नहीं कर रहा है। इस पर सख्ती बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व. चौधरी जगपाल दलितों के नायक रहे हैं। उन्होंने हमेशा उनके हितों की लड़ाई को लड़ा है। इस मौके पर अशोक पंवार, गुलाब सिंह, चरण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें