सहारनपुर। राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 24 से 26 अगस्त तक आगरा में होगी। प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल के जरिए किया गया। टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों के बीच खूब जोर आजमाइश हुई।
टीम के चयन के लिए सुबह दस बजे जिला स्तरीय ट्रायल कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला स्तरीय ट्रायल के बाद दोपहर 12 बजे मंडलीय ट्रायल कराया गया, जिसमें सहारनपुर के अलावा मुजफ्फरनगर और शामली की भी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी स्पर्धा के बीच शिवानी पुत्री उदयवीर, शिवानी पुत्री सुरेंद्र, अमरेश, राखी, गीता, शैफाली, डिंपल, शिखा, मानसी, रजनी, स्वाति, राधा अपना चयन कराने में सफल रहीं। तनु पांचाल और पूजा को आरक्षित खिलाड़ियों में जगह मिली है। चयनकर्ताओं में सुनील कुमार, ईश्वर पाल सिंह, संजीव कुमार शामिल रहे। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि टीम 23 अगस्त को संजीव कुमार की देखरेख में आगरा के लिए रवाना होगी।