श्रद्धा के साथ बागड़ धाम रवाना हुए श्रद्धालु
गंगोह (सहारनपुर)। सावन माह में श्रद्धालु बागड़ धाम की यात्रा पर जा रहे हैं। बुधवार को भी श्रद्धालुओं का एक जत्था गाजे-बाजे के साथ बागड़ धाम के लिए रवाना हुआ। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व नानोता मार्ग स्थित अनाज मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने बागड़ धाम की पवित्र यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि बागड़ धाम जाने पर सभी मनोकामना पूरी होती है। इसके उपरांत अनाज मंडी से श्रद्धालुओं का जत्था तीतरों रोड स्थित गोगावीर की माढ़ी तक पैदल चलकर पहुंचा। वहां पूजा अर्चना करने के उपरांत श्रद्धालु बागड़ धाम के लिए रवाना हो गए। जत्थे में अनिल सैनी, प्रदीप सैनी, बलबीर राणा, जसमोर, अशोक सैनी, प्रमोद कुमार, ऋषिपाल सैनी, राकेश कुमार, अमरपाल, मदन, राजकुमार सैनी आदि कई दर्जन श्रद्धालु शामिल रहे।