सहारनपुर। एंड टीवी चैनल पर जल्द प्रसारित होने वाले गायकी के रियलिटी शो लव मी इंडिया में सहारनपुर के छह वर्षीय नन्हे कलाकर पवन अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। पवन ने प्रतियोगिता के टॉप 20 में स्थान बना लिया है। टॉप 12 में आने के लिए पवन को वोटों की दरकार है।
दिल्ली रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी के मोहल्ला बसंत विहार निवासी और म्यूजिक टीचर आकाश के छह वर्षीय बेटे पवन को गायकी का शौक है। पवन ने दस जून को दिल्ली में हुए ऑडिशन में हिस्सा लिया था, जिसमें जजों को पवन की आवास खूब पसंद आई। इसके बाद चैनल ने पवन को मुंबई में 21 जुलाई को हुए ऑडिशन का न्यौता भेजा। मुंबई में हुए ऑडिशन में पवन ने अपनी आवाज के दम पर टॉप 20 में जगह बनाई। पवन की मां कविता ने बताया कि चूंकि पवन के पिता आकाश बचपन से ही संगीत से जुड़े रहे हैं और अब स्कूल में म्यूजिक टीचर हैं तो इसकी छाप पवन पर पड़ी है, जिसका नतीजा सबके सामने है। कविता ने पवन के लिए एंड टीवी डॉट जी डॉट कॉम/लव मी इंडिया पर लॉग इन कर वोटिंग करने की अपील सहारनपुर के कलाप्रेमियों से की है।