फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढमोला का जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से ढमोला नदी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से ढमोला नदी के किनारे बसे लोग दहशत में हैं। वर्ष 2013 में ढमोला नदी के उफान पर आने से स्थानीय लोगों को जान और माल दोनों का नुकसान उठाना पड़ा था। लोग उसी को लेकर अब दहशत में है।
विज्ञापन

जनपद में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से पांवधोई नदी और ढमोला नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। चूंकि पांवधोई नदी का पानी भी ढमोला में ही आकर समाता है। ऐसे में ढमोला नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सामान्य दिनों से करीब पांच गुणा अधिक पानी शुक्रवार को नदी में बह रहा था। इसे लेकर नदी के तट पर बसी कॉलोनियों के लोग डरे हुए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में भारी बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज में भी पानी बढ़ गया था। इसकी वजह से हथनीकुंड बैराज से अचानक पानी छोड़े जाने से ढमोला नदी उफान पर आ गई थी। आलम यह था कि नदी के पानी ने आसपास की कॉलोनियों को अपनी चपेट में ले लिया था। नदी के तट पर बने मकानों में दस से 12 फुट तक पानी चढ़ गया था। इसकी वजह से कई मकान ढहकर पानी में समा गए थे। जिनके साथ घरेलू कीमती सामान भी बह गया था। एक किशोरी समेत कई लोगों की जान भी ढमोला नदी में डूबने से चली गई थी। ऐसे में इस बार भी लोगों को हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने का डर सता रहा है।
प्रशासन नहीं हटा सका कब्जे
वर्ष 2013 की बाढ़ में हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने ढमोला नदी के तट पर बसे लोगों को हटाने का निर्णय लिया था। इसके लिए प्रशासन ने मकानों को चिह्नित भी कराया था। करीब 171 मकानों को नोटिस जारी किए गए थे। मगर आज तक प्रशासन ढमोला नदी के तट पर बसे मकानों पर कार्रवाई नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें