फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब मरीजों के ईलाज को सांसद ने उठाया मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने लोकसभा में गरीब मरीजों के इलाज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में दिल्ली को छोड़कर अन्य प्रदेश के गरीब मरीजों को इलाज में प्राथमिकता नहीं दी जाती है, जो अजीब स्थिति है।
विज्ञापन

लोकसभा में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि राजधानी केवल दिल्ली में निवास करने वाले लोगों की नहीं है। दिल्ली देश के सभी लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जानी जाती है, लेकिन दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में जब उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के बीपीएल और अंतोदय कार्ड वाले मरीज इलाज के लिए जाते हैं तो उनको प्राथमिकता नहीं दी जाती है। सहारनपुर में सरकारी अस्पतालों में गंभीर रोगों के इलाज की सुविधा का अभाव है। दिल्ली नजदीक होने के कारण उनके संसदीय क्षेत्र सहारनपुर के बीपीएल और अंतोदय राशन कार्ड धारक गरीब लोग दिल्ली इलाज कराने आते हैं, जो निशुल्क इलाज कराने के पात्र है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में उन्हें निशुल्क इलाज नहीं मिल पाता है। सिर्फ दिल्ली के गरीब लोगों को ही निशुल्क इलाज दिया जाता है, जबकि दूसरे राज्य के लोगों को इससे वंचित रखकर अन्याय किया जाता है। मरीज और उसके परिवार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस विसंगति को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें