फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने अखिलेश का 45वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने अखिलेश का 45वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

देवबंद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस दौरान उनके दीर्घायु होने की कामना भी की गई। मोहल्ला बैरून कोटला में कार्यक्रम में युवजन सभा के पूर्व नगराध्यक्ष कलीम कुरैशी ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह कैराना और नूरपुर की जनता ने उपचुनाव में भाजपा को हराने का काम किया। उसी तरह लोकसभा 2019 में पूरे प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। इस मौके पर तंजीम खान, असलम मुखिया, अब्दुल कादिर, शारिक गाड़ा, फैसल हमीद खान, कय्यूम कुरैशी, रोहित, नौशाद कुरैशी, फुरकान कुरैशी, इमरान कुरैशी आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

वैश्य प्रतिभा सम्मान समारोह 23 सितंबर को
देवबंद। प्रीत विहार कालोनी में अग्रोहा समाज विकास सभा की बैठक में 23 सितंबर को वैश्व प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि वैभव अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक और अरविंद बंसल को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। बैठक में संस्थापक नितिन गुप्ता, सावन गुप्ता, अंगद गुप्ता, अंशुल गर्ग, वंशु, अक्षय, अंकित गर्ग, शिवम गुप्ता, मनमोहन गर्ग आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें