फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षण शिविर में 200 दिव्यांगजनों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षण शिविर में 200 दिव्यांगजनों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगों के लिए सोमवार को खंड विकास कार्यालय सभागार में परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 200 दिव्यांगजनों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
विकलांग विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में देवबंद, नानौता और नागल ब्लाक से बड़ी संख्या में दिव्यांग बैशाखी, लाठी, ट्राई साइकिल आदि के द्वारा अपने परिजनों के संग पहुंचे। प्रशासन द्वारा उनके लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। एडीओ (समाज कल्याण) हेमंत कुमार ने बताया कि 40 फीसदी दिव्यांग व्यक्ति का परीक्षण कर उसका पंजीकरण किया गया है। इन व्यक्तियों को कृत्रिम यंत्र बाद में वितरित किए जाएंगे। शिविर में एसडीएम रामविलास यादव, बीडीओ अंबरीश कुमार, एडीओ हरिहर प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, भीषण गर्मी के चलते दूर-दराज से पहुंचे दिव्यांग व्यक्तियों का बुरा हाल हो गया। कई दिव्यांगों ने तो अपनी बारी का घंटों इंतजार भी किया।
विज्ञापन

कैंसर जांच शिविर में 75 महिला रोगियों का परीक्षण
देवबंद। महाराजा अग्रसैन महिला मंडल समिति द्वारा सोमवार को केन प्रोटेक्टस फाउंडेशन देहरादून द्वारा महिलाओं की स्तन कैंसर की जांच व परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 75 महिला रोगियों की जांच की गई।
विज्ञापन

मंगलौर चौकी स्थित नवजीवन नर्सिंग होम में शिविर में डा. सुमिता प्रभाकर और प्रवीन डंग की टीम ने महिलाओं की जांच कर स्तन कैंसर के लक्षण व उनके बचाव की जानकारी दी। कैंप में करीब 75 महिलाओं की जांच कर उनमें कई को आगे के लिए रेफर कर दिया गया। समिति की संस्थापिका रचना कंसल व अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर कराए जाते हैं। इस मौके पर डा. शालिनी खोराना, मिन्नी अग्रवाल, अर्पणा अग्रवाल, आभा, कमलेश, सुरभि, सुमन सिंघल, सुमन गर्ग, पूनम सिंघल, साधना, पूजा, शिप्रा, सुधा, सपना आदि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें