नानौता। उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक द्वारा किसान सहकारी चीनी मिल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इसमें आगामी सत्र 15 अक्तूबर से चालू किए जाने की बात कही गई।
रविवार को नानौता स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में पहुंचे फेडरेशन के एमडी विमल कुमार दूबे द्वारा मिल निरीक्षण के बाद मिल अधिकारियों की बैठक आयोजित की। इसमें एमडी द्वारा मिल अधिकारियों को आदेशित किया गया कि आगामी चीनी मिल सत्र को 15 अक्तूबर तक हर हाल में चलाया जाएं। ताकि गन्ना किसान मिल को गन्ना देने के बाद अपनी गेहूं की फसल समय से बुआई कर सकें। इस दौरान उन्होंने चीनी गोदामों, बायलर एवं मिल का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि पेराई सत्र के दौरान आने वाली परेशानी से संबंधित रिपेयर मेंटीनेंस का कार्य समय रहते पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान एमडी द्वारा नानौता आसवानी इकाई (शराब फैक्ट्री) का निरीक्षण कर जल्द से जल्द चलाने को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि आसवानी इकाई को चलाने के लिए उनके द्वारा शासन स्तर से युद्ध स्तर पर प्रयास जारी है जिसके अंतर्गत जीएलडी एवं बायो कंपोस्ट प्लांट को लगाने हेतु भी निर्देशित किया गया।