नानौता। युवती को जबरन खेत में ले जा रहे युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। मामला प्रेम-प्रसंग का पाए जाने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। ग्राम हिमामपुर स्थित पूर्वी यमुना नहर की पटरी के पास एक युवक, युवती को जबरदस्ती खेत में ले जाने का प्रयास कर रहा था। तभी युवती के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की। पिटने के बाद जानकारी पर मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब पता चला कि वो दोनों प्रेमी युगल है।