फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रैक्टर ट्रालियों के बीच में फंसी डीसीएम, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ट्रैक्टर ट्रालियों के बीच में फंसी डीसीएम, चालक घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मजनूं वाला रोड पर सोमवार की रात मुजफ्फरनगर चुंगी की तरफ जा रही डीसीएम दो ट्रैक्टर ट्रालियों के बीच में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप घायल हो गया। जिसे लोगों ने मुश्किल से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी जावेद डीसीएम में मैली खाद लेकर मुजफ्फरनगर चुंगी की तरफ जा रहा था। जैसे ही डीसीएम यूको बैंक के समीप पहुंची तो सामने से दोनों ओर से ट्रैक्टर ट्रालियां आ गई। डीसीएम इन दोनों के बीच फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा लोगों की मदद से घायल जावेद को किसी तरह डीसीएम से बाहर निकाला गया। जिसे बाद में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिससे चलते मजनूवाला रोड पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सीएचसी के चिकित्सकों ने जावेद की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें