फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों का दया शुगर मिल के गेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। दया शुगर मिल प्रबंधन द्वारा स्थाई कर्मचारियों को निकालने का आरोप लगाते हुए कर्मियों ने मंगलवार को मिल गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने लेबर कमिश्नर को पत्र भेज कर मांगें पूरी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

दया शुगर मिल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मिल प्रबंधन स्थाई कर्मचारियों को निकाल कर नये कर्मचारियों को रख रहा है जो कि नियम विरुद्ध है। उन्होंने लेबर कमिश्नर को पत्र भेज कर स्थाई कर्मचारियों को दोबारा नियुक्त करने और स्थानांतरण डिगाना राजस्थान में करने पर रोक के साथ ही वर्ष 2004 में शुगर मिल वेज बोर्ड के अंतर्गत मिलने वाली सुविधा को 2017 में भी लागू करने की मांग की है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने सितंबर से जनवरी तक का ओवर टाइम देने और 58 वर्ष में रिटायर कर्मचारियों को वापस नियुक्ति देने की मांग उठाई। उधर, दया शुगर मिल के जीएम अली मोहम्मद ने बताया कि मिल कई वर्षों से बंद पड़ी थी। इसके चलते मिल की आर्थिक स्थिति कमजोर है। कुछ कर्मचारियों को कुछ समय के लिए जाने को कहा गया है। जैसे ही मिल की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा कर्मचारियों को पुन: काम पर बुला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थाई कर्मचारी को निकाला नहीं गया है।
प्रदर्शन करने वालों में नवीन त्यागी, संजय कुमार, जितेंद्र सिंह, मोहन कुमार, प्रदीप राणा, सत्यपाल सिंह, मान सिंह, गिरवर सिंह, तेजपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार, राजेंद्र सिंह और पुष्पेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें